टाटा स्टील में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा पर पूर्वाभ्यास किया- डॉ एमपी सिंह

गाजियाबाद के वसुंधरा मैं टाटा स्टील प्लांट में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा पर पूर्व अभ्यास किया गया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के टिप्स दिए तथा मलबे में दबे हुए घायलों को निकालने के तरीके बताएं

 डॉ एमपी सिंह ने बताया कि जब आगजनी घटना हो जाती है तो अधिकतर भगदड़ मच जाती है जिसमें अनेकों स्वस्थ व्यक्ति गिर जाते हैं और दबकर मर जाते हैं इसलिए जल्दबाजी में कभी किसी का नुकसान नहीं करना चाहिए बल्कि सुरक्षित स्थान पर रुक जाना चाहिए और आग बुझाने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए 

डॉ एमपी सिंह ने घायलों को प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल तक पहुंचाने के सभी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी प्रतिभागियों को साथ लेकर पूर्व अभ्यास कराया और कहा कि अधूरे ज्ञान में कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए वह आपके और दूसरों के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है

डॉ सिंह ने बताया कि जागरूकता के द्वारा ही हम अपना बचाव कर सकते हैं तथा अन्य दूसरे लोगों को भी बचा सकते हैं कभी रयूमर व अफवाह नहीं फैलानी चाहिए और डॉक्टर बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए जितना जानते हैं उससे कम करने की कोशिश करनी चाहिए तथा पुलिस  और प्रशासन को सूचित कर देना चाहिए एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड को भी इस स्थिति के अनुसार सूचना दे देनी चाहिए आपातकालीन नंबर तथा अपना आई कार्ड सभी की जेब में होना चाहिए

Comments