फायर स्टेशन में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने ली जानकारी - डॉ एमपी सिंह

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया कि आज सिविल डिफेंस के अनेकों स्वयंसेवकों ने सेक्टर 15 के फायर स्टेशन में आग बुझाने वाले यंत्रों के बारे में विशेष जानकारी हासिल की इस अवसर पर स्टोर अधीक्षक व इंस्पेक्टर अनिल कुमार तथा सीटीआई ईश्वर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे

 डॉ एमपी सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को ए डी एफओ सत्यवान साबरीवाल तथा फायर ऑफिसर भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि आग पांच प्रकार की होती है जिसको विभिन्न तरीकों से बुझाया जा सकता है आग पर काबू पाने के लिए कुछ विशेष उपकरण होते हैं जिनकी जानकारी फायरमैन के लिए अत्यंत जरूरी है 

डॉ एमपी सिंह ने बताया कि अधूरा ज्ञान किसी की जिंदगी को बर्बाद कर देता है इसलिए पूरा ज्ञान प्राप्त करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण लेते रहना चाहिए उससे नए यंत्रों के बारे में पता चलता रहता है और पूर्वाभ्यास के माध्यम से अपनी कमियों का भी पता चल जाता है 
इस अवसर पर स्टोर अधीक्षक अनिल कुमार ने चीफ फायर ऑफिसर व संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि फरीदाबाद उद्योग नगरी है इसमें आगजनी घटनाएं  अक्सर होती रहती हैं उन पर काबू पाने के लिए तथा फायर विभाग को मदद करने के लिए सिविल डिफेंस के वार्डन कोमल, मानव तथा हंसराज की टीम के सदस्य आगे आए और प्रशिक्षण लेकर दीपावली पर अपने क्षेत्रों में काम करने का संकल्प लिया

Comments

Popular posts from this blog

ओमेक्स हाइट में सुरक्षित पर्यावरण आज और कल पर कार्यक्रम किया गया -डॉ एमपी सिंह

महावीर कॉलोनी में संस्कार की पाठशाला का आयोजन किया - डॉ एमपी सिंह

psychology and education of exceptional children विशिष्ट बालकों का मनोविज्ञान और शिक्षा-By Dr MP Singh phycolosist and trainer