आर्य कन्या सदन सेक्टर 15 में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया -डॉ एमपी सिंह

30 दिसंबर 2022 अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह ने सेक्टर 15 स्थित आर्य कन्या सदन में यातायात के नियम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जिसमें 75 विद्यार्थियों और 5 अध्यापकों ने भाग लिया
 इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने बताया कि हमारी अपनी गलती की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें किसी का भाई किसी का बेटा और किसी की बहन घायल हो रही है उक्त सभी से बचाव किया जा सकता है यदि समय रहते यातायात के नियमों की पालना की जाए
 इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने प्राइमरी कक्षाओं की छात्राओं को सड़क से निकलने के टिप्स दिए तथा सड़क पर चलते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए की विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा सभी विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की कसम खाई की भविष्य में हम सभी यातायात के नियमों की पालना करेंगे लाल बत्ती को जंप नहीं करेंगे सड़क पर किसी भी प्रकार का गेम नहीं खेलेंगे 18 वर्ष से कम उम्र में कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चलाएंगे तथा साइकिल चलाते समय व पैदल चलते समय भी यातायात के नियमों की पालना करेंगे टू व्हीलर पर हेलमेट लगाने  व फोर व्हीलर में सीट बेल्ट लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे

Comments