औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों और अधिकारियों को संस्कार की पाठशाला के तहत सिखाया गया मानवता का पाठ -डॉ एमपी सिंह
26 फरवरी 2023 अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के द्वारा 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 संस्कार की पाठशाला लगाई जा रही है जिसके तहत आज औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वराज कंपनी में एकत्रित किया गया और संस्कार की पाठशाला लगाई गई इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए बल्कि प्रकृति से सीख लेनी चाहिए संस्कारवान व्यक्ति ही प्रकृति को समझ सकता है और प्रकृति के संदेशों को समझकर आत्मसात कर सकता है लेकिन संस्कार विहीन लोग जंगलों को उजाड़ने में लगे रहते हैं प्राकृतिक सौंदर्य के बहाने से कच्चे पहाड़ों को काट रहे हैं जल दोहन और भूमि दोहन कर रहे हैं जो कि उचित नहीं है इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि जिस प्रकार उसर भूमि मैं बिना बीज डाले घास फूस से भर जाती है ठीक उसी प्रकार इंसान का दिमाग भी सकारात्मक विचार डाले बिना नकारात्मक विचारों से भर जाता है और वह जनहित और राष्ट्रहित में फैसले लेने में असमर्थ हो जाता है इसलिए सही किताबों को पढ़ना चाहिए सही लो...